{"_id":"6823a7e8fc2d2c48eb028d21","slug":"pragya-rungta-and-srishti-pandey-became-district-toppers-in-class-12-by-scoring-986-percent-marks-chandauli-news-c-189-1-svns1012-131030-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 12वीं में प्रज्ञा रूंगटा और सृष्टि पांडेय 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 12वीं में प्रज्ञा रूंगटा और सृष्टि पांडेय 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। दोपहर में जारी 12वीं के परिणाम में सनबीम स्कूल की सृष्टि पांडेय और जैपुरिया स्कूल की प्रज्ञा रूंगटा ने संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। सृष्टि के पिता अखिलेश पांडेय सीमा सुरक्षा बल में हैं और जम्मू कश्मीर के पठानकोट में सीमा की सुरक्षा में लगे हैं।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से दो अप्रैल तक हुईं। 12वीं में 3266 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। इसमें से 2375 विद्यार्थी पास हुए हैं। परिणाम कुल 72 प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर, सनबीम मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल, जेएस पब्लिक स्कूल पांडेयपुर सहित कुल आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं हुईं। परीक्षा समाप्त होने के एक माह बाद जारी परिणाम में सनबीम स्कूल की सृष्टि पांडेय और जैपुरिया स्कूल की प्रज्ञा रूंगटा ने क्रमश: 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया है। वाराणसी में साड़ी का कारोबार करने वाले हनुमान प्रसाद की बेटी प्रज्ञा का सपना सीए बनने का है। वहीं चंदौली के गौतमनगर निवासी सृष्टि का सपना डॉक्टर बनने का है। जिले में टॉप करने पर दोनों के परिवार वालों में खुशी है।
उधर, सीबीएसई की 10वीं का परिणाम भी घोषित हुआ। सनबीम स्कूल की छात्रा सौम्या पांडेय 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।सौम्या के पिता रेलवे के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में कमांडेंट के पीए हैं। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से दो अप्रैल तक चलीं। 10वीं में 5088 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर, सनबीम स्कूल मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल, जेएस पब्लिक स्कूल पांडेयपुर सहित कुल आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं हुईं। परीक्षा समाप्त होने के एक माह बाद जारी रिजल्ट में सनबीम स्कूल की सौम्या ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। सरेसर निवासी और कमांडेंट कार्यालय में पीए सजल कुमार और माता मंजू देवी की बेटी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपनी मेहनत को दिया है। वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।