फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradhan will be elected on the issue of development in Chanderkha village

चंदरखा गांव में विकास के मुद्दे पर होगा प्रधानी का चुनाव

Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pradhan will be elected on the issue of development in Chanderkha village
नियामताबाद। विकास खंड के चंदरखा गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। गांव में नाली, खड़ंजा, सीवर आदि का काम कराया गया है। यही नहीं पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है लेकिन अभी भी आबादी के हिसाब से लाभार्थियों की संख्या कम है। इसी मुद्दे को लेकर गांव में चुनावी घमासान हो रहा है।
विज्ञापन

गांव की आबादी ढाई हजार से अधिक है। वहीं गांव में 12 सौ से अधिक मतदाता प्रधान का चुनाव करते हैं। गांव के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि और मजदूरी है। गांव में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय आदि बने हैं। कोरोना की वजह से पंचायत चुनाव अगले वर्ष ही संभव है लेकिन कोरोना के बीच गांव में चुनावी घमासान जारी है। पूरी बहस अगले प्रधान को लेकर हो रही है। गांव वालों की माने तो गांव के विकास के मुद्दे पर ही प्रधानी का चुनाव होगा।
विज्ञापन

-गांव के विकास के लिए पूरा काम कराया गया है। गांव में नाली, खड़ंजा, सड़क, सीवर आदि का काम हुए हैं। इससे गांव की सूरत बदली है। ग्राम प्रधान विनोद मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

-गांव में क्षतिग्रस्त सड़क मुख्य समस्या बनी हुई है। गांव की अधिकतर सड़कें और नाली की स्थिति भी खराब है। गांव में चुनाव के दौरान यही मुख्य मुद्दा होगा। संजय यादव

-गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश में गांव में जल भराव की स्थिति होती है। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाया है। चुुनाव में यही मुख्य मुद्दा होगा। तेजू यादव
-गांव में अभी भी पानी निकासी, साफ सफाई, पेयजल आदि समस्याएं विकराल है। गांव में विकास के काम हुए हैं लेकिन अभी तक और काम कराए जाने है। औरंगजेब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed