फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradeep Mishra will narrate the story in Satua Baba Goshala from 20th November.

Chandauli News: सतुआ बाबा गोशाला में 20 नवंबर से कथा सुनाएंगे प्रदीप मिश्र

Wed, 06 Nov 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Mishra will narrate the story in Satua Baba Goshala from 20th November.
पड़ाव। क्षेत्र के डोमरी स्थित सतुआ बाबा गोशाला में कथा वाचक प्रदीप मिश्र 20 नवंबर से शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। कथा के का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कथा में पांच लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कथा आयोजन समिति के संजय केशरी ने बताया कि 20 से 26 नवंबर तक सतुआ बाबा गोशाला में शिव महापुराण की कथा होगी। कथा सुनने के लिए पांच लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी नरायनपुर की कंपनी को दी गई है। 441 बीघे में टेंट लगाए जाएंगे। कथा स्थल पर पहुंचने के लिए पांच प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा रोड, स्ट्रीट लाइट, बैरिकेडिंग और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। पास में हेलीपैड भी बनाया। इसके अलावा प्रसाद कक्ष, व्यास का आवास भी बनेगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी नगर निगम को स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, शौचालय, पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी विद्युत निगम संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed