फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   pradarshan

ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jul 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
पड़ाव चंदौली। तीन दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोशित नियामताबाद विकासखंड के मढिया ग्रामसभा की नई बस्ती के ग्रामीणों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला पड़ा है। इससे पूरी बस्ती रात होते ही अंधेरे में डूब जा रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से कहने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लगभग दो हजार आबादी वाला क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने से भीषण उमसभरी गर्मी में पेयजल की समस्या भी बन गई है। घरों में लगे कूलर व पंखे शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भटकना पड रहा है। बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। प्रदर्शन करने वालो में महताब, कमरुद्दीन, मुमताज, इकराम, सोनू, अलाउदीन, सुबोध, गुड्डू, इमरान, बेचू, मुन्ना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed