फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply will remain suspended for 8 hours in villages connected to the Kunda-Bhupauli feeder.

Chandauli News: कूंडा-भूपौली फीडर से जुड़े गांवों में 8 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 05 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended for 8 hours in villages connected to the Kunda-Bhupauli feeder.
विद्युत निगम ने शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है। कूंडा और भूपौली उपकेंद्र से जुड़े गावों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता विकास यादव ने बताया कि यह निर्णय गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। किसान यूनियन के लोगों ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद करने के लिए पत्र भी दिया था। बताया कि यह व्यवस्था गेहूं कटाई तक लागू रहेगी। अभियंता ने किसानों से अपील की है कि वे विद्युत तारों के नीचे की गेहूं की फसल को पहले काट लें। इससे आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकेगा और फसल कटने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed