{"_id":"683ca5cb6315e136f107196e","slug":"power-supply-disrupted-for-18-hours-due-to-burning-of-transformer-and-14-hours-due-to-breaking-of-high-tension-wire-chandauli-news-c-189-1-svns1011-131844-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 18 घंटे, हाईटेंशन तार टूटने से 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 18 घंटे, हाईटेंशन तार टूटने से 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र के फीडर संख्या दो से जुड़े पथरा गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफाॅर्मर शनिवार की रात 12 बजे के करीब जल गया। इससे करीब 250 घरों के एक हजार लोग गर्मी से पूरी रात परेशान रहे। करीब 18 घंटे तक लोगों का गर्मी और उमस से हाल बेहाल रहा।
वहीं, कंदवा क्षेत्र के बरहनी गांव के पास रविवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे हाईटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिर जाने से बरहनी और परसिया गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब 14 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
अगले दिन रविवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रति रोष जताया। शाम के छह बजे साहूपुरी उपकेंद्र से मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर मंगाकर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान करीब 18 घंटे तक लोगों का गर्मी और उमस से हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
शनिवार की रात 12 बजे लोग सोने गए तो बिजली चली गई। लोगों ने सोचा कि लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गई है जो थोड़ी देर में आ जाएगी लेकिन देर तक बिजली न आने पर लोगों ने निगम के अधिकारियों को फोन करना आरंभ कर दिया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के कारण बिजली गई है। रविवार को ही कुछ हो पाएगा। रविवार की दोपहर तक बिजली नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उधर, सुबह 10 बजे लाइनमैन ट्रांसफाॅर्मर की जांच करने पहुंचे तो लोगों को इसके जलने की जानकारी दी।
लाइनमैन ने ट्रांसफाॅर्मर के मरम्मत का काफी प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। अंत में मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर मंगाकर आपूर्ति बहाल करने का फैसला किया गया। नगर में मोबाइल ट्रांसफाॅर्मरों के खाली न होने पर साहूपुरी से ट्रांसफाॅर्मर मंगाकर बिजली आपूर्ति आरंभ कराई गई। इस दौरान लोग रात के बाद दिन तक बिना बिजली के बेहाल रहे।
उनका आरोप था कि जानकारी के बाद भी एसडीओ और फीडर संख्या दो के जेई के न पहुंचने के कारण विलंब हुआ है। यदि अधिकारी पहुंचे होते तो आपूर्ति जल्दी बहाल हो जाती।
विद्युत वितरण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि हीटिंग व लोड बढ़ने के कारण गड़बड़ी आई थी। साहूपुरी से मोबाइल ट्रांसफार्मर मंगाने के कारण विलंब हुआ है। बदरहाल आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
वहीं, कंदवा क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के ररूआ फीडर से बरहनी परसिया गांव को बिजली आपूर्ति होती है। रविवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे बरहनी गांव के काली मंदिर के समीप नहर के किनारे हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने से दोनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। टूटे तार की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगाई लेकिन 14 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे लोग उमसभरी भीषण गर्मी से परेशान रहे।
बिजली के अभाव में लोगों के सामने पेयजल की भी समस्या बनी रही। बिजली गायब होने से लोगों के घरों में लगे बिजली संचालित उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। गांव के संजय सिंह, विशाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह, मोलू सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टूटे तार की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ सतीश कुमार का कहना है कि गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।