फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power failure due to burning of insulators

Chandauli News: इंसुलेटर जलने से बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 19 Sep 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to burning of insulators
सकलडीहा। इंसुलेटर खराब हो जाने से स्थानीय बिजली उपकेंद्र से जुड़े सकलडीहा सेकेंड फीडर के कई गांव में बुधवार दोपहर से बिजली आपूर्ति ठप है। बुधवार की देर शाम अधिकारियों ने बताया था कि सेवखर गांव के पास तीन इंसुलेटर को बदलने में आठ घंटे लग गए लेकिन उपकेंद्र में पानी भराे होने के कारण अन्य गड़बड़ियां दूर नहीं हो पाई हैं। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से चंदौली फीडर में ब्रेकडाउन होने के कारण उपकेंद्र के अन्य फीडर भी बंद रहे।
विज्ञापन


सकलडीहा उपकेंद्र पर लगे दो फीडर में एक से तहसील की व दूसरे से सकलडीहा सेकेंड, नोनार व चहनियां से जुड़े सैकड़ो गांव की बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार की दोपहर हुई बारिश व बिजली चमकने के बाद सेवखर गांव में सेकेंड फीडर के तीन इंसुलेटर खराब हो गए। इसे ठीक तो कर दिया गया लेकिन उपकेंद्र में पानी भरा होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हुई। वहीं बृहस्पतिवार को चंदौली फीडर में ब्रेक डाउन होने के कारण बाकी के फीडर भी बंद हो गए हैं। जिससे नरैना, बरठी, चतुर्भुजपुर, कमहारी, शिवपुर, बढ़वल खास, भोजापुर, सेवखर, इब्राहिमपुर, घरचित सहित सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपकेंद्र परिसर में पूरी तरह पानी भरा होने के कारण भी अधिकारी व कर्मचारी उपकेंद्र पर जाने से कतरा रहे हैं। इस संबंध में जेई पत्तूराम यादव ने बताया कि गड़बड़ी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed