{"_id":"661ee888e578bead7901da27","slug":"power-cuts-start-in-april-itself-chandauli-news-c-189-1-svns1011-113416-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अप्रैल में ही बिजली कटौती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अप्रैल में ही बिजली कटौती शुरू
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी आते ही नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती शुरू हो गई है। शहर में पांच से छह घंटे तो गांवों में आठ से दस घंटे तक बिजली कट रही है। बिजली आने-जाने का क्रम चलता रहता है। इस कारण कई गांवों में मोबाइल चार्ज करने भर यानी दो से तीन घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत वितरण निगम के चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो के सिंचाई विभाग के समीप लगे ट्रांसफार्मर के एक फेस की लाइट सोमवार की रात 12 बजे गुल हो गई। सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। 60 उपभोक्ताओं के घर के लोग आठ घंटे गर्मी और मच्छरों से परेशान रहे। बिजली न रहने से सुबह पानी न मिलने के कारण स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
नगर में नवरात्र के प्रथम दिन से ही बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा कटौती चंदासी उपकेंद्र से निकले फीडर संख्या दो में हो रही है। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार, नौ अप्रैल को फीडर के साईं अपार्टमेंट के पास केबल जल जाने के कारण तीन घंटे कटौती हुई। इसके अगले दिन भोगवार में ट्यूबवेल का जंफर उड़ जाने से एक घंटे व उसके बाद बृहस्पतिवार को गांधीनगर कॉलोनी में तार टूटने से दो घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं सोमवार की रात दिन में कई बार आने-जाने के बाद रात के 12 बजे फीडर की लाइट गुल हो गई। कुछ देर बाद लाइट आते ही सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास लगे ट्रांसफार्मर के एक फेस का डीओ उड़ गया। इससे फीडर से जुड़े करीब 60 घरों के उपभोक्ता परेशान हो गए। लोग एक्सईएन व जेई को फोन लगाते रहे पर घंटी जाने के बावजूद किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। अंत में थक-हारकर लोग गर्मी में हाथ के पंखे के सहारे रात काटने को विवश हुए। बाहर या छत पर सोने का प्रयास करते तो मच्छर परेशान करते। इसे लेकर लोगों में विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी रोष देखा गया।
इनसेट......
ग्रामीण इलाकों में भी कटौती
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बिजली कटौती रही है। कई गांवों में गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए सुबह नौ से शाम के छह बजे तक कटौती की जा रही है। शाम को लाइट आने के बाद भी कटौती जारी रहने से लोग परेशान हो जा रहे हैं। रात में की जा रही बिजली कटौती नासूर बन चुकी है। इन इलाकों में भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी आपूर्ति को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गर्मी में सचेत रहने और उपभोक्ताओं के कॉल रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की मंशा लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से बचाने की है। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता।