Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power cut for four hours to lay new cables

Chandauli News: नई केबल डालने के लिए चार घंटे काटी गई बिजली

Tue, 24 Nov 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Power cut for four hours to lay new cables
पीडीडीयू नगर में बिजली का केबल लगाते कर्मचारी। संवाद
फीडर-तीन, चार और छह की बिजली आपूर्ति रही बंद, दैनिक कामकाज पर असर
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को चंदासी उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों पर नई केबल डालने के लिए चार घंटे तक बिजली काटी गई।
इसके चलते तीनों फीडरों से जुड़े इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।बिजली निगम की ओर से चंदासी उपकेंद्र के फीडर-3 में अलग फीडर बनाने का काम चल रहा है। उपकेंद्र से नई सट्टी तक 11 हजार वोल्ट की नई केबल डाली जा रही है। सोमवार को कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने कोतवाली से नई सट्टी तक तार डाले। इस दौरान फीडर-3, चार और छह की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रखी गई। बिजली न रहने से लोगों के दैनिक कामकाज पर असर पड़ा। दोपहर में पानी की मोटर नहीं चलने से पेयजल की समस्या हुई। बिजली आधारित उपकरण भी बंद रहे। दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कोट
फीडरों का लोड अलग-अलग करने और नई केबल डालने से भविष्य में ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। वहीं बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और तकनीकी खराबी के कारण होने वाली कटौती में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक पटेल,उपखंड अधिकारी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed