फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power cut for four days, commotion at substation

Chandauli News: चार दिनों से बिजली गुल, उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sat, 29 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Power cut for four days, commotion at substation
ताराजीवनपुर के डेरवाकला में एससडीओ का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
ताराजीवनपुर। महरौड़ा और डेरवा कला के पास चार दिन पहले बिजली के चार खंभे गिर गए थे। तब से गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को देर शाम चहनिया उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा किया। ग्रामीणों की समस्या सुनकर एसडीओ पहुंचे और गांव की बिजली भूपौली उपकेंद्र से जोड़ दी गई लेकिन कुछ देर बाद फिर से दो खंभे गिर गए। इस पर ग्रामीणों ने एसडीओ का घेराव कर दिया। अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी खनन के कारण चार दिन पहले बारिश के दौरान चार खंभे गिर गए थे। तब से महडौरा और डेरवा कला गांव में बिजली आपूर्ति पूरी ठप है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज डेरवा कला गांव के लोगों ने चहनिया उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पाकर जेई और एसडीओ मौके पर पहुंचे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भुपौली उपकेंद्र से डेरवा कला गांव की आपूर्ति शुरू की गई। इसके कुछ घंटे बाद ही दो और खंभे गिर गए, जिससे फिर से आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ सियाराम यादव का घेराव कर दिया। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि खंभे के पास ईंट भट्ठे के लिए करीब 6 फुट गहरी खोदाई कर मिट्टी निकाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जमीन खोखली हो गई। पानी भरने के कारण खंभे गिर गए। किसी तरह खंभे लगाकर आपूर्ति चालू की गई, लेकिन फिर से खंभे गिर गए। बताया कि भुपौली पावर हाउस से बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। घेराव करने वालों में दयाराम मौर्य, अनिल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सोनू यादव, पिंटू यादव, गोलू यादव, विनोद राम, भुक्खन सिंह, विकास गुप्ता, सन्नी सिंह, पंकज सिंह, धर्मेंद्र यादव, संतोष राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed