फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pottery sales increased in the open market

खुले बाजार तो बढ़ी बर्तनों के बिक्री की रफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pottery sales increased in the open market
ीडीडीयू नगर में बर्तन की खरीदारी करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से लगे लॉकडाउन ने लगभग सभी कारोबार पर प्रभाव डाला है। अनलॉक- 01 में दुकानों को खोलने के लिए मिलने वाली छूट की अवधि बढ़ाने के बाद बर्तनों के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। धीरे-धीरे ही सही, बर्तनों की खरीदारी के लिए लोगों दुकानों पर जाने लगे हैं। इससे बर्तन व्यापारियों में राहत है। हालांकि बर्तन कारोबारियों का कहना है कि कारोबार को पूरी तरह पटरी पर आने में समय लगेगा। लॉकडाउन के कारण व्यापार लगभग 60 फीसद घटा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बर्तन व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान शादियों के काफी सीमित मात्रा में होने से उठाना पड़ा है। शादी-विवाह में नए बर्तनों की बिक्री होती है पर कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस वर्ष ऐसा नहीं हो सका। इससे कारोबारियों को घाटा उठाना पड़ा है। अब अनलॉक वन के दौरान बाजारों को खोले जाने की छूट मिलने के बाद बर्तनों के बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। लोग आवश्यकता के अनुसार बर्तनों की खरीदारी करने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों में कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बर्तनों के दुकानदार सुरेंद्र केशरी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से व्यापार लगभग 60 प्रतिशत घट गया है। लोगों की क्रयशक्ति घटने का भी असर देखा जा रहा है। अब दुकानें सप्ताह में तीन दिन खुलने लगे हैं तो ग्राहकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दुकानदार घनश्याम केशरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दुकानों को सप्ताह में केवल तीन दिन खोलने का निर्देश दिए जाने से कारोबार गति नहीं पकड़ पा रहा है। प्रशासन को पूरे सप्ताह दुकानों को खोलने का आदेश जारी करना चाहिए, समय भले ही कम कर दिया जाए। दुकानदार राममनोहर जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पहले ही दुकानदारी चौपट हो चुकी है। अब कुछ दिनों बाद बरसात का मौसम आरंभ हो जाएगा जिसमें पहले से ही व्यापार कम होता रहा है। बरसात के बाद ही व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। बर्तनों की दुकान चलाने वाले शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बिक्री कम होने से दुकान का बिजली का बिल व स्टाफ का वेतन देना भारी पड़ रहा है। अब दुकानों के तीन दिन खुलने से कुछ रफ्तार बढ़ी है। यदि पूरे सप्ताह दुकानों को खोलने की इजाजत मिल जाए तो कारोबार पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed