फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Possession of allotted land not received even after 14 years; villagers appeal to the ADM.

Chandauli News: 14 साल बाद भी नहीं मिला आवंटित जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों ने एडीएम से लगाई गुहार

Tue, 04 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Possession of allotted land not received even after 14 years; villagers appeal to the ADM.
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के एवती गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रतन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 14 वर्ष पहले उन्हें विधिवत भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन आज तक उस पर कब्जा नहीं मिल सका। इसके चलते कई परिवार अपना घर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

लगभग 14 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन लेखपाल की संस्तुति पर उन्हें आवासीय भूमि आवंटित की गई थी। इसके बाद तहसील प्रशासन से भी आवश्यक स्वीकृति मिल गई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आज तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कब्जा न मिलने से वे अपना मकान नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों में विक्रम, अमृता देवी, राणा, विमला, चिंता देवी, दुलारे राम, महेंद्र सहित अन्य लोग शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गरीब परिवारों को शीघ्र उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना आशियाना बना सकें। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रतन वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि जांच में भूमि का वैध आवंटन पाया जाता है, तो लाभार्थियों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed