फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Polling parties reached in booths

बूथों में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 08 Mar 2017 01:31 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 08 Mar 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached in booths
मुख्यालय स्थित मंडी समिति में ईवीएम प्राप्त करते कर्मचारी।
अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर नवीन मंडी स्थल कर्मचारियों की भीड़ से ठसाठस भरा हुआ नजर आया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान किट, ईवीएम व ड्यूटी आदेश प्राप्त करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान अपने पोलिंग पार्टी के सदस्यों को तलाशने में कर्मचारी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त ड्यूटी आदेश लेने के लिए भी कर्मचारियों को खूब धक्के खाने पड़े। ईवीएम व मतदान किट प्राप्त करने के बाद कर्मचारी पूरी तन्मयता से जुट गए। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों के नेतृत्व में मतदान कर्मी निर्धारित वाहन पर सवार होकर अपने बूथों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

जनपद के सकलडीहा, चकिया, मुगलसराय व सैयदराजा विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्रवार करीब 80 काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटरों के माध्यम से कर्मचारियों को ईवीएम, मतदान किट के अलावा चुनाव सम्पन्न कराने सम्बन्धित सभी सुविधाएं व आदेश उपलब्ध कराया जा रहा था।
विज्ञापन

चुनाव ड्यटी में लगे कर्मचारी अलसुबह ही अपने-अपने साधनों से नवीन मंडी स्थल पहुंचने लगे। कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी आदेश प्राप्त कर अपने पोलिंग बूथ की जानकारी हासिल करने में मंडी स्थल भाग-दौड़ करनी पड़ी। वहां भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करने में काफी वक्त लग जा रहा था। पोलिंग पार्टियों को लम्बी भाग दौड़ ड्यूटी आदेश, ईवीएम व मतदान किट प्राप्त हो रहा था। इसके बाद कर्मचारी सभी वस्तुओं का मिलानकर अपने निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए वाहनों पर सवार होकर रवाना होने लगे। मंडी समिति से दोपहर 11 बजे पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गयी, जो देर शाम तक अनवरत जारी रही। इस दौरान पूरे दिन कर्मचारी भूख व प्यास से बिलबिलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed