{"_id":"60dcc4f98ebc3eb83e42d7b3","slug":"police-women-s-helpdesk-reunites-husband-and-wife-chandauli-news-vns5977409159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की महिला हेल्पडेस्क ने पति पत्नी को मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की महिला हेल्पडेस्क ने पति पत्नी को मिलाया
विज्ञापन

डेस्क पर तैनात सिपाही सुनिधि सिंह में दिखी मानवता
सचित्र 51
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। पुलिस विभाग में तैनात कुछ ऐसे भी लोग है जो मानवता को जिंदा रखने की कोशिश में जुटे है। सदर कोतावाली के महिला हेल्पडेस्क पर तैनात सुनिधि सिंह ने कुछ ऐसा करके मिशाल पेश की है। उन्होंने राजस्थान प्रांत के पति पत्नी को आपस में मिलकार नया आयाम स्थापित करने का प्रयास किया है।
राजस्थान प्रांत के थाना धौलपुर के भंगपुरा निवासी संजय सिंह की पत्नी दिव्या जलोटा काफी दिनों से घर से गायब थी। संजय पत्नी को खोजने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। लेकिन उसे हर तरफ निराशा का सामना करना पड़ा। वहीं मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सुनिधि सिंह से दिव्या की मुलाकात हुई । उन्होंने महिला को थाने लाने के साथ जलपान कराया और उसके द्वारा दिए गए पते के अनुसार मोबाइल से संजय से संपर्क किया। संजय ने पत्नी के गुम होने की पूरी बात बताई। इधर-उधर भटक रहे संजय पत्नी को लेने के लिए तत्काल चंदौली के लिए रवाना हो गए। कोतवाली पहुंचने पर वह अपनी पत्नी को देख भावुक हो उठे। पुलिस से सुपुर्दगी लेने के बाद सभी का आभार जताया। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कांस्टेबल सुनिधि की पहल सराहनीय है। इसी प्रकार अन्य पुलिस कर्मी कार्य करें तो जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही कार्य की गुणवत्ता भी निखरेगी।
रिपोर्ट रविकांत सिंह