{"_id":"61f6d88255a4791c7e7b9551","slug":"police-recovered-16-kg-of-ganja-in-the-district-seven-smugglers-arrested-chandauli-news-vns6361592104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पुलिस ने बरामद की 16 किलो गांजा, सात तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पुलिस ने बरामद की 16 किलो गांजा, सात तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 16 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान सात तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया। सभी का आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चालान किया गया है।
इलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस ने खझरा गांव स्थित मंदिर के पास से रविवार को चेकिंग के दौरान 5.2 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रोशन सिंह निवासी भरारी थाना चांद कैमूर बिहार का चालान किया गया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर पुलिस ने शनिवार की देर शाम कटरिया गांव के समीप पांच तस्करों को छह किलोग्राम 590 ग्राम गांजा और चाकू के साथ पकड़ लिया। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम देर शाम नेशनल पर गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कटरिया के समीप नेशनल पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच एक बाइक और एक स्कूटी पर पांच लोग आते दिखे। उसे रोक कर जांच पड़ताल की तो उनके पास से छह किलोग्राम 590 ग्राम गांजा और चाकू बरामद हुआ। पांचों के पास से 820 रुपए भी मिले।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गांजे की पुड़िया बना कर क्षेत्र में लोगों को बेचते हैं। पकड़े गए लोगों वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी निवासी विकास पटेल, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे कछवा अनिल कुमार मौर्य व मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर निवासी दिनेश पटेल, लालब्रत उर्फ लल्लू पटेल व आकाश पटेल शामिल हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी टीम में जफरपुर चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, एसआई प्रेमनारायण सिंह, एसआई श्रीकांत पांडेय, बेचन सिंह, बृजेश यादव, अनुराग सिंह, अच्छेलाल, जयभास्कर रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार स्थानी पुलिस ने भभुआर नहर के पास से एक व्यक्ति को पांच किलो गांजा, एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सुधीर सिंह निवासी भरारी थाना भभुआ, कैमूर बिहार का चालान कर जेल भेजा गया है।