फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police practiced dispersing the crowd by conducting a mock drill

Chandauli News: मॉकड्रिल कर भीड़ को तितर-बितर करने का पुलिस ने किया अभ्यास

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police practiced dispersing the crowd by conducting a mock drill
चंदौली। होली व पवित्र रमजान माह को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर काॅलेज परिसर में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


एसपी ऑपरेशन अनिल कुमार यादव और एएसपी सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी हासिल की। दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों का संचालन कराते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। दंगा नियंत्रण एवं प्रशिक्षण सत्र में सभी पुलिस कर्मियों को दंगा के दौरान बलवाइयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर अभ्यास कराया गया। दंगा नियंत्रण के मॉक डि्रल के दौरान पाई गई खामियों पर सभी पुलिस कर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गएा। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष के साथ पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed