फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police opened history sheets of 11 criminals from seven police stations

Chandauli News: पुलिस ने सात थानों के 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

Wed, 28 Aug 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Police opened history sheets of 11 criminals from seven police stations
चंदौली। पुलिस ने जिले के साथ थानों के 11 हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। यही नहीं इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इनमें सैयदराजा, धीना, चकिया और बलुआ थाने के एक एक, मुगलसराय, चकरघट्टा थाने के दो-दो और शहाबगंज थाने के तीन हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर हमेशा से पुलिस के लिए चुनौती खड़ी करते हैं। बड़ी वारदातों में उनके नाम सामने आते हैं। ऐसे में पुलिस ने जिले के 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सात थानों के 11 बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

इनमें सैयदराजा थाने के फेसुड़ा गांव निवासी डैकती के मामले में आरोपी राहुल यादव, धीना थाने के लूट के आरोपी अभिषेक मौर्या, चकिया थाना क्षेत्र के खनन माफिया बल्लू बिंद, बलुआ थाने के चंद्रशेखर गुप्ता, चकरघट्टा थाने के भू माफिया सदानंद, रामजी यादव, मुगलसराय थाने के मोती सोनकर, छोटेलाल, शहाबगंज थाने के पशु तस्करी के आरोपी मंजय राम, सूरज चौहान और साहब सिंह का नाम शामिल है। पुलिस ने इन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ इनकी गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed