फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police keeps a close watch on social media: SP

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर: एसपी

Fri, 14 Aug 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Police keeps a close watch on social media: SP
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी निगरानी रख रही है। सोशल मीडिया और अफवाह के माध्यम से अराजक तत्व शांति व्यवस्था में खलल डाल सकते है। ऐसे में पुलिस महकमा सर्तक है। पुलिस की नजर सोशल मीडिया कॎे साथ सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र होने वाले लोगों पर है। जिससे की शांति व्यवस्था बनी रहे और माहौल बेहतर बना रहे। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर अराजक तत्वों के खिलाफ सूचना देने के लिए कंट्रोल रुम बनाया गया है। यहां सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि सोशल मीडिया या किसी सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्र विरोधी, धार्मिक, कट्टरपंथी, सामाजिक उन्माद फैलाने वाली बातें करना कानूनी अपराध है। किसी भी अपूर्ण व असत्य जानकारी को बगैर पुष्टि के सोशल मीडिया पर शेयर करना अपराध है। लोगों की छोटी सी भूल किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत और समाज में हिंसा फैला सकती है। कहा कि पुलिस विभाग की टीम साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से लगातार मानिटरिंग कर रही है। कहा कि यह हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि आपसी सद्भाव एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखे। अगर कोई भी व्यक्ति या समूह जो अराकता फैलाने की कोशिश कर रहा हो उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम और संबंधित थाना प्रभारी को जरुर दें। ताकि पुलिस से व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

कंट्रोल में करें फोन, होगी कार्रवाई
चंदौली। पुलिस विभाग ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सूचना देने के लिए कंट्रोल रुम स्थापित किया है। कोई भी व्यक्ति 9454417379 (कंट्रोल रूम चंदौली) पर फोन करके सूचना दे सकता है। इसके अलवा संबंधित थाना प्रभारी और 112 पर भी कॉल किया जा सकता है। पुलिस की ओर से सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed