फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police invoice those who roam without a mask

बिना मास्क लगाकर घूमने वालों का पुलिस ने किया चालान

Wed, 20 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police invoice those who roam without a mask
पीडीडीयू नगर । जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गई है। बुधवार की शाम कोतवाली पुलिस ने नगर में बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 40 लोगों का चालान किया। वहीं बिना हेलमेट लगाए निकले बाइक सवारों का चालान भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगो में हड़कंप मच रहा ।
विज्ञापन

लॉकडाउन में जिला प्रशासन के छूट देते ही पीडीडीयू नगर में लोगो की भीड़ काफी बढ़ गयी है। वही कई लोग बिना मास्क लगाये ही धड़ल्ले से घूमने लगे है। इसे देखते हुए पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में बिना मास्क के कार, साइकिल, बाइक या फिर पैदल जा रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 40 लोगों का चालान किया। वहीं कई मोटरसाइकिले सीज कर दी। मंगलवार की रात भी पुलिस ने बिना मास्क लगाए 42 लोगों का चालान किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सभी का आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी की धारा में चालान किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed