फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The wrestling matches with prize money of 67,000 and 62,000 ended in a draw.

Chandauli News: 67 और 62 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The wrestling matches with prize money of 67,000 and 62,000 ended in a draw.
चकिया में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत:-जागरूक पाठक
चकिया। श्रीकृष्ण भगवान की बरही, बाबा बनवारी दास और लतीफशाह मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को मां काली जी मंदिर परिसर स्थित अखाड़े पर विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल समिति और नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने किया। वहीं, राबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने भी दंगल में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मिट्टी के अखाड़ों में होने वाली कुश्ती शक्ति, अनुशासन और सम्मान की भावना को दर्शाती है। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी इनामी कुश्तियों में 67 हजार रुपये की वाराणसी के सौरभ पहलवान और हरियाणा के नरेश पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर समाप्त हुई। वहीं, 62 हजार रुपये की कुश्ती उत्तराखंड के शावेद पहलवान और वाराणसी के जसवंत गिरी के बीच बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

इसके अलावा 5000 रुपये की कुश्ती में बनारस के सुरेंद्र पहलवान ने मिर्जापुर के रामबली पहलवान को हराया। 6000 रुपये की कुश्ती में वाराणसी के आशीष पहलवान ने इसहुल के ऋषि पहलवान को पराजित किया। 2000 रुपये की कुश्ती में हाजीपुर के सूर्यकेश पहलवान विजयी रहे। 10 हजार रुपये की कुश्ती चक्रधारी इसहुल और राजू वाराणसी के बीच बराबरी पर रही। वहीं, 15 हजार रुपये की कुश्ती हरियाणा के काली पहलवान और नैपुरा के शंकर पहलवान के बीच बराबरी पर समाप्त हुई। 15 हजार रुपये की इनामी कुश्ती वाराणसी के रामजी कुशवाहा और नैपुरा के अवध के बीच हुई, जो बराबरी पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने भी अखाड़े पर अपने दांव-पेच दिखाए। प्रीतम, संध्या, संगीता और वंदना समेत कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की, लेकिन मुकाबले बराबरी पर रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, श्यामजी सिंह, रामदुलारे गोंड, कैलाश जायसवाल, आलोक जायसवाल, सुजीत जायसवाल, रहमत, संदीप गुप्ता, राममूरत कुशवाहा, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका फूलचंद पाल और समीम खां ने निभाई। संचालन रामसेवक मास्टर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed