फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dates finalized for Kabaddi and wrestling trials.

Chandauli News: कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल की तिथियां तय

Sat, 19 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dates finalized for Kabaddi and wrestling trials.
पीडीडीयू नगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका कबड्डी तथा जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कबड्डी के सभी वर्गों का ट्रायल महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली होगा। वहीं, जूनियर बालक कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल डॉ. सुधीर कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर, झांसी में कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपक्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 22 सितंबर को सुबह आठ बजे होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 23 सितंबर को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में होगा।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक इटावा में आयोजित होगी। कबड्डी कोच पूनम यादव ने बताया कि कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 21 सितंबर को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में दोपहर तीन बजे, मंडल स्तरीय ट्रायल 23 सितंबर को होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में होगी। सब जूनियर बालक वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 3 अक्तूबर, मंडल ट्रायल 5 अक्तूबर और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक आजमगढ़ में होगी। सब जूनियर बालिका वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 26 अक्तूबर, मंडल ट्रायल 28 अक्तूबर और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 29 से 31 अक्तूबर तक रायबरेली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 10 अक्तूबर, मंडल ट्रायल 12 अक्तूबर और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed