{"_id":"651f01bf9dfb249aa20a05e4","slug":"police-found-missing-dog-in-24-hours-chandauli-news-c-20-1-vns1018-382285-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस ने 24 घंटे में गायब कुत्ते को खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस ने 24 घंटे में गायब कुत्ते को खोज निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस को कभी भैंस तो अब कुत्ता पकड़ने की जिम्मेदारी मिल गई। ऐसा ही मामला चंदौली में सामने आया है। बुधवार एक वृद्ध महिला का पालतू कुत्ता लापता हो गया। उन्होंने उसे खोजकर लाने वाले वाले को उचित इनाम देने का एलान कर दिया। कुत्ते के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी। 24 घंटे के अंदर कुत्ते को बरामद कर पुलिस ने महिला को सौंप दिया।
बुधवार की सुबह शांति देवी कुत्ते के साथ टहलने निकली थीं। लेब्रा प्रजाति का उनका पालतू कुत्ता विकास भवन के पास से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला, तो महिला ने पुलिस से संपर्क किया और खोजने की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुत्ते के लापता होने का पोस्टर जारी कर महिला ने खोजकर लाने वाले को उचित इनाम देने का भी एलान कर दिया। शांति देवी से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को 24 घंटे बाद थाना प्रभारी के हमराह बंटी सिंह व अन्य को कुत्ता मिल गया। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर उसकी मालकिन को सौंप दिया।