फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   police encounter in chandauli miscreants running away with ransom money constable and crook injured in encounter

चंदौली: डॉक्टर को अगवा करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, फिरौती के 40 लाख रुपये बरामद

Wed, 02 Jun 2021 11:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Jun 2021 11:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश फिरौती की रकम लेकर भाग रहे थे। सोमवार शाम डॉक्टर अमरेश्वर मौर्य के अपहरण में 40 लाख रुपए फिरौती ली गई थी। 

विज्ञापन
police encounter in chandauli miscreants running away with ransom money constable and  crook injured in encounter
अस्पताल में चल रहा घायल बदमाश का इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के चहनिया से डॉ. अमरेश्वर मौर्य के अपहरण के बाद फिरौती की 40 लाख रुपए की रकम ले कर भाग रहे बदमाशों को बुधवार तड़के पुलिस ने घेर लिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारी डीह में हुए मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।  वहीं उसके साथ चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगने की सूचना है।

विज्ञापन


अपहृत डॉक्टर को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया गया। वहीं फिरौती की 40 लाख रुपए की रकम पुलिस ने बरामद किया है। बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी डॉक्टर अमरेश्वर की चहनिया बाजार स्थित क्लिनिक से घर जाते समय बदमाशों ने सोमवार की देर शाम अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस लगातार जिले की सीमाओं और शहर के अंदर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।  इसी बीच मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि बदमाश फिरौती की रकम लेकर कहीं बाहर भागने वाले हैं। इस सूचना पर अलीनगर, मुग़लसराय, बबुरी और बलुआ पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

police encounter in chandauli miscreants running away with ransom money constable and  crook injured in encounter
इसी कार से भाग रहे थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कार से जा रहे बदमाशों को पुलिस ने अलीनगर के बिलारी डीह के पास एनएच दो पर घेर लिया। दोनों ओर से गोली चलने लगी।  मुठभेड़ के दौरान बदमाश राजीव सिंह के पैर में और एक सिपाही को गोली लग गई।  पुलिस ने धावा बोलते हुए घायल बदमाश सहित चार बदमाशों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित एक मकान पर छापे मारी कर फिरौती की रकम और डॉक्टर को सकुशल बरामद किया। 

गौरतलब है कि चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या सोमवार शाम अपनी क्लीनिक बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वहीं फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास पहुंचे कि तभी चार पहिया वाहन से आये बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था।  घटना के बाद मंगलवार को आईजी एसके भगत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चिकित्सक को सकुशल जल्द बरामद करने व बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed