फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police could not solve two murder cases public demands justice

Chandauli: हत्या की दो घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, जनता मांगे न्याय

Thu, 14 Nov 2024 12:18 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 12:18 AM IST
सार

पीडीडीयू नगर की पुलिस अपराध पर नकेल कसने में पूरी तरह कामयाब होती दिखाई नहीं दे रही है। सवाल तब उठ रहे हैं जब हत्या की दो घटनाओं का खुलासा करने में खाकी नाकाम साबित हो रही है। बता दें कि 10 अगस्त को चंदासी पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने बाइक मिस्त्री को गोली मारी थी इसके साथ ही 11 अक्टूबर को उदित नारायण इंटर कॉलेज के संचालक के शिक्षक पुत्र की हत्या हुई थी।
 

विज्ञापन
Police could not solve two murder cases public demands justice
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में तीन महीने में हत्या की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। बाइक मिस्त्री और शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


11 अक्टूबर को उदित नारायण इंटर कॉलेज के संचालक के शिक्षक पुत्र रोहित प्रताप सिंह (33) का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। एक महीने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना के बाद से क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम लगाई गई थी, जो अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


इसके पहले 10 अगस्त को बदमाशों ने चंदासी पुलिस चौकी के पास बाइक मिस्त्री ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली बाइक मिस्त्री के गर्दन पर लगी थी। इस घटना के बारे में पुलिस को काफी देर बाद जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तीन महीने के बाद भी न तो क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों को पकड़ पाई है और न मुगलसराय कोतवाली पुलिस को कोई सुराग मिला है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं।


पुलिस की शिथिलता से अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं, पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस संबंध में सीओ आशुतोष का कहना है कि पुलिस दोनों मामलों की संजीदगी से जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed