{"_id":"673511bc4f6d7fed2d0e49a9","slug":"police-could-not-reveal-two-incidents-of-murder-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123086-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हत्या की दो घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हत्या की दो घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में तीन महीने में हत्या की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। बाइक मिस्त्री और शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
11 अक्टूबर को उदित नारायण इंटर कॉलेज के संचालक के शिक्षक पुत्र रोहित प्रताप सिंह (33) का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। एक महीने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना के बाद से क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम लगाई गई थी, जो अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।
इसके पहले 10 अगस्त को बदमाशों ने चंदासी पुलिस चौकी के पास बाइक मिस्त्री ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली बाइक मिस्त्री के गर्दन पर लगी थी। इस घटना के बारे में पुलिस को काफी देर बाद जानकारी हुई थी। घटना के तीन महीने के बाद भी न तो क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों को पकड़ पाई है और न मुगलसराय कोतवाली पुलिस को कोई सुराग मिला है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पुलिस की शिथिलता से अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं, पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस संबंध में सीओ आशुतोष का कहना है कि पुलिस दोनों मामलों की संजीदगी से जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।