फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police could not find the missing youth even after four days

चार दिन बाद भी गायब युवक को नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Fri, 07 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police could not find the missing youth even after four days
कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरैत गांव से लापता हुए अखिलेश उर्फ मंटू के चार दिनों बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक को ढूंढ पाने में अब तक नाकाम है। युवक का पता नहीं चलने से परिवार वालों का हाल बेहाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित और परेशान हैं। गौरतलब है कि ककरैत गांव निवासी रमाशंकर का पुत्र अखिलेश मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से जमानिया जाने के लिए बाइक से निकला था। देर शाम तक उसकी घर वापसी न होने के चलते परिजन परेशान हो गए। युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। बुधवार को उसके चाचा सहदेव ने कन्दवा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया था। गायब युवक किराना के व्यवसाय कमे साथ-साथ बैंक मित्र का भी कार्य करता है। उसके गायब होने वाले दिन को बैंक के कार्य से ही जमानिया गया था। वहीं युवक की दादी का भी रो रोकर हाल बेहाल है। लोगों ने आरोप लगाया कि कंदवा पुलिस ने अभी तक गुमशुदगी का मुकदमा नहीं दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कंदवा अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed