फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police Case filed against former SP MLA Manoj Singh for showing slippers to officials in Chandauli

चंदौली पुलिस का एक्शन: अधिकारियों को चप्पल दिखाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक पर केस, पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 04 Oct 2025 10:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Oct 2025 10:14 PM IST
सार

Chandauli News: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ अधिकारियों को चप्पल दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। चारी में लिफ्ट कैनाल बन्द होने से नाराज मनोज डब्लू ने अधिकारियों को चप्पल दिखाई थी।
 

विज्ञापन
Police Case filed against former SP MLA Manoj Singh for showing slippers to officials in Chandauli
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में सोशल मीडिया पर लघु डाल सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चप्पल दिखाना और धमकी देना सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को भारी पड़ गया । शनिवार को लघु डाल विभाग के अधिशासी अभियंता की शिकायत पर कंदवा थाना में पूर्व विधायक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दशहरे के दिन पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू चारी लिफ्ट कैनाल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस दौरान मोटर जलने से लिफ्ट कैनाल ठप था। किसानों की फसल बर्बाद होने की शिकायत पर पूर्व विधायक लघु डाल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पर नाराज हो गए और चप्पल दिखाते हुए कहा था कि अगर तीन दिन में पानी नहीं चला तो अब इससे ही बात होगी।
विज्ञापन


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शनिवार को कंदवा थाना पहुंच कर लघु डाल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत सिंह ने तहरीर दी। जिस पर पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 12 के खिलाफ मुकदमा, हत्या के केस में फंसाने व झूठी विवेचना करने का आरोप

इस बारे में पूछे जाने पर पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों के हित में एक क्या हजारों मुकदमे झेलने को तैयार हूं। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह का कहना है कि अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed