फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police arrested the killers

दो हत्याओं के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 26 Nov 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the killers
नियामताबाद । अलीनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई हत्या के दो मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें रेमा में हुई मारपीट में मौत के मामले में तीन व कठौड़ी चट्टी में संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत के मामले में दो आरोपी हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को रेमा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें 20 वर्षीय पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान 19 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। इस प्रकरण में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बुधवार को गोधना हाइवे चौराहे के पास से कांता, पंकज व क्रांति को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 12 नवंबर को कठौड़ी गांव में संदिग्धावस्था में विवाहिता प्रिया कुमारी की मौत के मामले में आरोपित मृतका की सास निर्मला देवी व जेठ प्रदीप मौर्या को पुलिस ने कठौड़ी चट्टी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed