फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Poles submerged in water, power supply disrupted in Semar Madhopur

Chandauli News: पानी में डूबे खंभे, सेमर माधोपुर में बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Poles submerged in water, power supply disrupted in Semar Madhopur
नौगढ़। सेमर साधोपुर गांव में पिछले चार महीने से बिजली आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। गांव के लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि औरवाटांड में बिजली के खंभे पानी में डूबे हुए है। पानी कम होने पर ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार माह से गांव में बिजली आपूर्ति ठप हुई है। रात में अंधेरा होने पर जंगली जानवरों और मगरमच्छों का खतरा बना रहता है। मच्छरों के प्रकोप और उमस के कारण लोग सो नहीं पाते। प्रदर्शन में गुलाब, राजेंद्र, प्रभु, पप्पू केसरी, हिमांशु कुमार, प्रवेश कुमार, प्रभु वनवासी, संजय सिंह, कुसुम, लालवर्ती, सोमारी, अंति, लीलावती, कलावती, महकी, सोनिया आदि शामिल थीं। इस संंबंध में नौगढ़ बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता योगेंद्र पाल ने कहा कि चार महीने पहले आंधी के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे, जिससे आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके बाद बारिश से औरवाटांड बांध का जलस्तर बढ़ गया और खंभे डूब गए। इससे आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पानी कम होने पर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट-
नौगढ़ में सिर्फ आठ घंटे मिल रही बिजली
नौगढ़। क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। 20 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन वनांचल में आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। मंगलवार की रात रिठिया और अमदहां फीडर समेत नौगढ़ कस्बे में बिजली पूरी रात गुल रही। बुधवार को भी हर आधे घंटे या एक घंटे पर कटौती होती रही। दिन 20 से 25 बार बिजली कटौती होती है। नौगढ़ उपकेंद्र के अवर अभियंता योगेंद्र पाल ने बताया कि नियम के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। मंगलवार की रात इनकमिंग फीडर में फाल्ट हो गया था, जिससे रात में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed