फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PM's message letter sent to 15 thousand families

पीएम का संदेश पत्र को 15 हजार परिवारों तक पहुंचाया

Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
PM's message letter sent to 15 thousand families
चंदौली। केंद्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पीएम ने देशवासियों के नाम संदेश पत्र जारी किया है। जिले आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 383 बूथों पर 15343 परिवारों में पीएम के संदेश पत्र को वितरित किया। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क लगाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

भाजपा संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने अपने पैत्रिक गांव बिसौरी में पीएम के संदेश पत्र को लोगों में वितरित किया। इसके अलावा कांशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने अपने बूथ टांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भुडकुड़ा में पत्रक बांटकर सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी दी। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सैयदराजा विधानसभा के अपने बूथ चखनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार ने पीडीडीयू नगर में पीएम के संदेश पत्र को वितरित किया। इसके अलावा उदय प्रताप सिंह ने चहनिया, सूर्यमुनि तिवारी ने बबुरी, पूर्व विधायक शिवतपसया पासवान ने मगरौर, शिवराज सिंह ने फुटिया पीएम के संदेश पत्र को लोगों में वितरित किया। जिला कार्यक्रम प्रमुख अखिल पोद्दार ने बताया कि संगठन के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता 11 से 15 जून प्रत्येक बूथ पर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान लागों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पीएम के संदेश पत्र वितरित करेंगे। शुक्रवार को जिले के 383 बूथो पर संपर्क अभियान चलाकर 15434 परिवारों में पीएम के संदेश पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

इधर पीडीडीयू नगर में ‘परिवार सम्पर्क अभियान% के अंतर्गत शुक्रवार को मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद दक्षिणी मण्डल के बुधवार बूथ व चन्दौली पश्चिमी मंडल के बबुरी बूथ पर विधायक साधना सिंह ने पीएम की ओर से देशवासियों के लिए लिखित पत्र एवं योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया। साथ ही मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर सोनू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सोनकर, महेंद्र सेठ, संजय सिंह, हरिश्चंद्र पटवा, गगन सिंह, अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कैलाशपुरी में बूथ संख्या 93 के अतर्गत पीएम का संदेश लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान नगर मंत्री विवेक सिंह, नगर कोषोध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी उर्फ डिब्बा तिवारी, श्रवण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed