{"_id":"625dbfc20035b549a06f0e77","slug":"pm-honor-to-former-dm-for-contribution-to-black-rice-chandauli-news-vns6490164200","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला चावल में योगदान के लिए पूर्व डीएम को पीएम सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला चावल में योगदान के लिए पूर्व डीएम को पीएम सम्मान
विज्ञापन
चंदौली में काला चावल की खेती की शुरूआत कर जिले का नाम विश्व पटल पर लाने वाले पूर्व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड से नवाजा जाएगा। काला चावल में योगदान के लिए प्रधानमंत्री 20 व 21 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सर्विसेज डे के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। नवनीत चहल के अलावा यूपी के दो और आईएएस अधिकारियों अनिल ढींगरा, दीपक मीणा को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
2011 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सिंह चहल मार्च, 2018 में चंदौली के डीएम बनाए गए थे। हरियाणा के मूल निवासी चहल इंजीनियरिंग में स्नातक और वित्तीय प्रबंधन में मास्टर डिग्री धारक हैं। पूर्वांचल के चंदौली प्रदेश के आठ पिछड़े आकांक्षी जिलों में शामिल था। चहल ने पहुंचते ही चंदौली की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कृषि व किसानों को केंद्र में रखने की रणनीति बनाई और परंपरागत सामान्य धान की जगह काला धान के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने की पहल की। पायलट आधार पर 30 किसानों से 10 हेक्टेयर में काला धान की खेती शुरू कराई। आज इसका विस्तार 1200 किसानों और 500 हेक्टेयर में हो चुका है। काला चावल को ब्रांड के रूप में पहचान दिलाने के लिए कई राष्ट्रीय व वैश्विक संस्थाओं से प्रमाणपत्र प्राप्त किया गया है। नवनीत सिंह चहल ने चंदौली के डीएम रहते हुए चंदौली के काले चावल की खेती को बढ़ावा दिया। आलम यह रहा कि चंदौली के काले चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैल चुकी है। पीएम ने इसे कई बार सराहा है। चहल वर्तमान में मथुरा के डीएम और मेरठ के पूर्व सीडीओ हैं।