{"_id":"441dd70703c5ba6a82eff3a3b159fdb6","slug":"please-respect-the-people-s-verdict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के फैसले का करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के फैसले का करें सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान पंचायत चुनाव में विजयी हुए जिला पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर
विज्ञापन
सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सपा की जीत है।
पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि जनता के फैसले को हमेशा स्वीकार करना चाहिए, जो प्रत्याशी जीते हैं वह बधाई के पात्र है।
जो कम फासले से जीत दर्ज करने से रह गए वे अपना मनोबल बनाए रखें और जनता के बीच जाकर समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। हार-जीत लगी रहती है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनपद की जनता ने प्रत्याशियों पर जो भरोसा दिखाया है, जीत के बाद जिला पंचायत सदस्य उसे बनाए रखने का पूरा प्रयास करें। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना ही जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होती है।
सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पार्टी की जीत एक बड़ी सफलता है। हम सभी को आगे आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलानी होगी,
तभी समाजवादी पार्टी की मंशा पूर्ण होगी। इस अवसर पर सुदामा यादव, लक्ष्मण पासवान, मुलायम सिंह यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, चाखन यादव, बदेलाल आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया।