फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Players gather Tanda Kala Chandauli October 9 preparations divisional Kho-Kho competition

चंदौली : नौ अक्तूबर को टांडाकला में जुटेंगे खिलाड़ी, मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: किशन चौबे Updated Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM IST
सार

चंदौली के टांडाकला स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज में नौ अक्तूबर को मंडलीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान तैयार कर लिया गया है और खिलाड़ियों के लिए पेयजल, चिकित्सा तथा सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Players gather Tanda Kala Chandauli October 9 preparations divisional Kho-Kho competition
माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टांडाकला स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के तत्वावधान में नौ अक्तूबर को मंडलीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता कॉलेज परिसर स्थित खेल मैदान में होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


खेल शिक्षक मोतीलाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मैदान से घास हटाकर उसे समतल किया गया है। साथ ही खो-खो के पोल को कंक्रीट से मजबूत किया गया है, जिससे खेल के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए खेल मैदान पर वाटर टैंकर उपलब्ध रहेगा। आयोजन स्थल पर जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

जनपदीय प्रतियोगिता के विजेता होंगे सम्मानित

खेल शिक्षक ने बताया कि एक अक्तूबर को आयोजित जनपदीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भी मंडलीय प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

चिकित्सा टीम और पुलिस रहेगी तैनात
खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहनिया ब्लॉक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी से अनुमति ली गई है। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। वहीं, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलुआ थाना पुलिस का दस्ता भी पूरे आयोजन के दौरान मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed