फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Players displayed their talent in chess and badminton.

Chandauli News: शतरंज और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 16 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their talent in chess and badminton.
चकिया के अकोढ़वा में शतरंज खेलते बच्चे। संवाद
चकिया। विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकोढ़वा में बुधवार को शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र गिरि ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल से अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रणनीति, एकाग्रता और मानसिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में ओम, किशन, रौनक और प्रियांशु विजेता रहे। वहीं, बालिका वर्ग में साक्षी और प्रज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग में आर्यन, शिवम और हर्षित ने शानदार खेल की बदौलत जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में रिया, साक्षी और आकांक्षा विजेता रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार पांडेय और खेल अनुदेशक किरण आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed