फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Players came forward to encourage Tokyo Olympic players

टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आगे आए खिलाड़ी

Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Players came forward to encourage Tokyo Olympic players
पीडीडीयू नगर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए जिले के खिलाड़ी आगे आए हैं। बुधवार को नंद बाक्सिंग एकेडमी की ओर से नगर के चकिया तिराहे पर टोक्यो ओलंपिक चीयर फॉर इंडिया सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। यहां खिलाड़ियों ने सेल्फी लेकर ओलंपिक खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इसी तरह चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से नगर के एक लॉन में खिलाड़ियों ने ओलंपिक खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ लक कहा। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली, नंद बाक्सिंग एकेडमी की ओर से टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन केलिए चीयर फ़ॉर इंडिया ऽटोक्यो ओलंपिक सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार और विशिष्ट अतिथि रेलवे चौकी प्रभारी विपिन सिंह ने फीता काटकर एवं सेल्फी प्वाइंट से पर्दा हटाकर किया। इस दौरान अतिथि के रूप में चेतना मंच के संस्थापक विनय वर्मा, परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल आदि ने सेल्फी लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सिद्धार्थ कबीर, रोहित यादव, राहुल सिंह, प्रदीप पहलवान, राकेश रंजन पांडेय, राकेश तिवारी, अर्पित, अदिति, आदित्य, ओम, सुहैल रहे। धन्यवाद ज्ञापन नंद बॉक्सिंग एकेडमी के कोच कार्यक्रम संयोजक कुमार नंदजी ने किया। जिला चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर एसोसिएशन के सचिव शरद प्रताप राव और अध्यक्ष अशोक केशरी के नेतृत्व में एक लॉन में खिलाड़ियों ने ओलंपिक खिलाड़ियों को हौसला अफजाई की। इस मौके पर रोहित मोदनवाल, नवीन कुमार, शालिनी सिंह, सागर केसरी, राहुल केसरी, विरेंदर आर्य, अमित मौर्या, रोहित यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, अरविंद यादव ,अविनाश चौहान, चंद्रिका चौहान, खिलाड़ी स्वर्णिमा सेठ, आदित्य, अभि मोक्षा, अभि दीपू कुमार, शौर्य, समीर कुमार, खुशबू शर्मा, कार्तिक कुमार, हरपाल सिंह ,इंदरपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed