{"_id":"69065c84d79aeae5280e93c2","slug":"plants-planted-by-the-forest-department-in-2018-are-missing-the-dm-sought-an-answer-from-the-sdo-chandauli-news-c-189-1-svns1012-138553-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 2018 में वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे गायब, डीएम ने एसडीओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 2018 में वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे गायब, डीएम ने एसडीओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
वन विभाग ने वर्ष 2017-18 में बोदलपुर गांव में 25 बीघे में पौधों का रोपण किया था। वर्तमान में यहां एक भी पौधा नहीं है। पूरी भूमि पर खेती हो रही है। यह शिकायत बोदलपुर गांव के कमला यादव ने स्थानीय तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर की। इस शिकायत पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने वन विभाग के एसडीओ वरुण सिंह को बुलाकर जवाब मांगा है। जिला स्तरीय समाधान दिवस में 75 प्रार्थना पत्रों में दो का समाधान किया गया। वहीं जिले के पांचों तहसीलों में आए कुल 228 प्रार्थना पत्रों में नौ का समाधान किया गया।
जिला स्तरीय समाधान दिवस में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन की ओर से सड़क खोदकर छोड़ देने की शिकायत डीएम से की गई। इस पर डीएम ने जल जीवन मिशन के एक्सईएन को चेतावनी दी की अगर ऐसी शिकायत आएगी तो तत्काल आपकी कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। भैसोडा के मसीहुद्दीन ने भैसोड़ा गांव से हनुमानपुर तक 2 किलोमीटर की सड़क पर बिजली के खंभे जर्जर होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान यशवंत यादव ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रंगाई पोताई न होने की शिकायत की। चकिया तहसील में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने लेगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 43 समस्याओं में 3 का मौके पर समाधान किया गया। सकलडीहा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बंधी डिविजन के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर एसडीएम कुंदनराज कपूर ने डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। समाधान दिवस में कुल 29 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 3 का समाधान किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में एसडीएम अनुपम मिश्र ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 60 प्रार्थना पत्रों में किसी का समाधान नहीं हुआ। चंदौली सदर तहसील में 21 प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान हुआ।