बबुरी/कंदवा। पर्यावरण को हराभरा और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिले की विभिन्न संस्थाओं की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थाओं की ओर से फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से हरियाली अमावस्या पर सोमवार को बबुरी नगर क्षेत्र में अजीत जायसवाल के सहयोग से अमरूद और आम के पौधे लगाए गए। संस्था की ओर से वृहद कार्यक्रम के जरिए जनपद के कोने-कोने में पौधरोपण किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य ने कहा कि पौधरोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है व इससे प्रकृति के संतुलन में मदद मिलती है। इस अवसर पर आंचल जायसवाल, दिनेश गौड़, मौजूद रहे। उधर कंदवा संवाददाता के अनुसार सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने संस्था के मुख्य संरक्षक राहुल एजुकेशनल ग्रुप के सचिव राहुल तिवारी के पिता राहुल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को 60 दिन लगातार पौंधरोपण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान समिति की ओर से अरंगी,अमचवा और भोलापुर गांव में गिलोय, आम, तुलसी, अमरूद, अश्वगंधा और चितवन के 30 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हमलोग मुंबई ना जाकर उनके जन्मदिन पर पौंधे लगाकर उनके स्वस्थ व लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की गई है। बताया कि संस्था पिछले दो वर्ष में करीब 12000 पौंधे लगा चुकी है। इस दौरान प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कपड़े का झोला भी वितरित किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय,झूरी पांडेय, राजन यादव,बुद्धू बिंद, ललन मुखिया आदि लोग रहे।