फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Plantation done in the premises of CRPF Group Center

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में रोपे गए सैकड़ों पौधे

Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Plantation done in the premises of CRPF Group Center
चकिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप सेंटर सोनहुल परिसर में रविवार को वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र के उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार की देखरेख में जवानों ने पौधरोपण किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पौधों का रोपण करते हुए ग्रुप के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि वृक्षों की कटाई के कारण आज पर्यावरण असंतुलन हो गया है, इससे आज तरह तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगी है। हाल ही में आक्सीजन की कमी पर्यावरण असंतुलन के चलते हुई, इस दौरान बहुत लोगों की जान भी गई। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि सभी लोग पौधरोपण करें। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहें। बोले पौधरोपण करने के बाद उसे बचाने का दायित्व भी हमारा बनता है। इसके लिए समय-समय पर रोपित पौधे को खाद पानी और उसकी निराई-गुड़ाई करनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपने घर, आंगन, परिसर, खेत, खलिहान जहां भी जमीन खाली मिले पौधरोपण कर पर्यावरण को समृद्ध बनाने में सहयोग करें। इस दौरान सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में पांच सौ छायादार और फलदार पौधों रोपित किए गए। पौधरोपण के दौरान उप कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार यादव, सहायक कमांडेंट विक्रम पालीवाल, संजीव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed