फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   plant

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों के साथ किया पौधरोपण

Wed, 03 Jul 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
plant
चकिया। स्थानीय सिकंदरपुर स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्था में काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज की ओर से मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने विद्यालय के बच्चों के साथ संस्था परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पौधरोपण के लिए बच्चों में आरंभ से ही संस्कार विकसित करने की जरूरत है। ताकि बच्चे स्वयं तथा अपने परिवार के लोगों को पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित कर सके। उन्होंने बच्चों से पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने तथा अभिभावकों को भी प्रेरित करने की अपील की। वन महोत्सव के दौरान एसआरवीएस के बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों को पौधरोपण की शपथ दिलायी गई। महोत्सव के दौरान चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह, वन दरोगा हरिशंकर मिश्रा, वन रक्षक सुरेन्द्र राव, यशवंत सिंह, जयप्रकाश यादव, देवेंद्र गौतम, मट्टर यादव रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से प्रदूषण जागरूकता पखवाड़ा के दूसरे दिन कैडेटों ने रेलवे इंटर कॉलेज के प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली। रैली रेलवे इंटर कॉलेज से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कॉलेज पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि प्रदूषण को कम करने का सबसे अच्छा तरीका हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा पेड़ लागए और उसे संरक्षित करे। हमारे भारत देश में जहां वृक्षारोपण का कार्य होता है वही इन्हें पूजा भी जाता है। कई ऐसे वृक्ष है,जिन्हें हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है जैसे नीम ,पीपल ,आंवला, बरगद को शास्त्रों में पूजनीय बताया गया है। इस मौके पर मेजर अमरेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा, अंगद तिवारी, रामदेव सोनकर, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार नित्यानंद सिंह, लखविंद्र सिंह, सुरेश एक्का, हवलदार धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़। जिले में चलाए जा रह वन महोत्सव के तहत मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में एसडीएम विजय नरायन सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया और ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह के प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सिद्धू ने संयुक्त रूप से फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि मनुष्य को अपने विकास के साथ-साथ पर्यावरण पर भी ध्यान देना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने आंगन और खलिहान में पेड़ लगाकर कर पर्यावरण को संरक्षित करे। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव , वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली, एडीओ पंचायत सौरभ कुमार, ग्राम प्रधान सत्यानंद तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed