{"_id":"60d4d5a68ebc3e2e087ceabc","slug":"plan-to-make-syedaraja-jamania-highway-four-lane-chandauli-news-vns596564060","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयदराजा-जमानिया राजमार्ग को फोरलेन बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयदराजा-जमानिया राजमार्ग को फोरलेन बनाने की योजना
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद को गाजीपुर जिले से से जोड़ने वाले सैयदराजा-जमानिया राजमार्ग को फोरलेन बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। करीब 56 किलोमीटर राजमार्ग पर 347 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनाने के लिए एनएचआई ने औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद राजमार्ग को फोरलेन करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
जनपद को गाजीपुर से जोड़ने वाले सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राममार्ग को जल्द फोरलेन की सौगात मिल सकती है। यह फोरलेन सैयदराजा, जमानिया, हरपुर, ताजपुर, मलसा-मेदिनीपुर से गंगा नदी के ऊपर से होते हुए गाजीपुर को जोड़ेगा। वहीं मेदिनीपुर के पास गंगा नदी पर बना पुराना हमीद सेतु दो लेन का किया जाएगा। इसके बगल में निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज के ऊपर भी वाहनों के लिए दो लेन की सड़क बनाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि प्रस्तावित फोरलेन इसी रूट से होकर गुजरेगा।
आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा बताते हैं कि एनएचएआई से वाहनों के लिए पुल बनाने को लेकर लेकर 347 करोड़ का अनुबंध हो चुका है। राजमार्ग के फोरलेन बन जाने से यातायात में जहां सुविधा होगी, वहीं सफर करने वालों के समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
पूर्व में भी इस राजमार्ग के फोरलेन बनाने के लिए कवायद की गई थी मगर विभागीय उदासीनता से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। उम्मीद है कि सरकार इस बार प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ इसके निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करेगी। सैयदराजा जमानिया-गाजीपुर मार्ग सबसे अधिक यातायात का दबाव झेल रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन बलिया ,छपरा, मऊ, सीवान, देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, आजमगढ़, जौनपुर, नेपाल, बस्ती के साथ बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों तक जाते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने की दिशा में प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इस दिशा में प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी। अमित कुमार ओझा, अभियंता, एनएचआई।