फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pharmacists protested by tying a black band

काली पट्टी बांधकर फार्मासिस्टों ने किया सरकार का प्रतिकार

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists protested by tying a black band
चंदौली। वेतन विसंगतियों समेत तमाम मांगों को लेकर फार्मासिस्ट संवर्ग का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान अध्यक्ष आरके यादव की अगुवाई में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। मांग किया कि फार्मासिस्ट को फार्मेसी अधिकारी किया जाय। साथ ही शव विच्छेदन भत्ता संशोधित करते हुए 100 रुपये प्रति शव किया जाय। एलोपैथिक चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट को चिकित्सा का विधिक अधिकार दिया जाय। उन्होंने कहा कि राजपत्रित अवकाश व द्वितीय शनिवार में कार्य के सापेक्ष एक माह का अतिरिक्त वेतन व 30 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाय। प्रभार भत्ता को संशोधित कर 750 रुपये प्रतिमाह किया जाय। औषधि अधिनियम 1940 के अनुसार औषधि, औषधि सामग्री, सर्जिकल ड्रेसिंग, उपकरणों आदि का प्रभारी, चीफ फार्मासिस्ट व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को बनाया जाय। कहा कि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक जनपद के फार्मेसिस्ट संवर्ग के सभी अधिकारी व कर्मचारी दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। अंतत: 20 दिसंबर से जनपद के सभी फार्मेसिस्ट संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसमें पोस्टमार्टम व आकस्मिक सेवाएं भी बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed