फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Permission was not received from the administration for the Urs of Hazrat Syed Line Shaheed Baba

Chandauli News: हजरत सैय्यद लाइन शहीद बाबा के उर्स के लिए प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

Fri, 30 May 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Permission was not received from the administration for the Urs of Hazrat Syed Line Shaheed Baba
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित हजरत सैय्यद लाइन शहीद बाबा का उर्स इस वर्ष नहीं मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं मिली है। कोरोना के बाद यह पहला अवसर है जब उर्स का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर लाइन शहीद बाबा की मजार है। यहां मजार कब से है, इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। हर साल दो जून को बाबा का सालाना उर्स मनाया जाता है। मजार के आस पास मेला भी लगता है। भीड़ के चलते कई बार आरपीएफ और जीआरपी को इन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। ट्रेनों के आने पर सुरक्षा और मुश्किल हो जाती है। इस साल उर्स को सादे तरीके से मनाने और मेला न लगाने की बात कहते हुए उर्स की इजाजत मांगी गई थी। आस्ताना कमेटी के सेक्रेटरी समीउल्लाह और ख़ादिम मोहम्मद आजाद ने बताया की दो जून को उर्स मनाने की इजाजत प्रशासन से नहीं दी है। ऐसे में बाबा का सालाना उर्स नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने जायरीन से घरों में ही नजर नियाज पेश करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed