फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People were immersed in New Year's celebrations, cutting cakes and setting off fireworks

Chandauli News: नए वर्ष के जश्न में डूबे लोग, केक काटा और आतिशबाजी की

Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
People were immersed in New Year's celebrations, cutting cakes and setting off fireworks
पीडीडीयू नगर में नए  वर्ष के आगाज पर केक काटते युवा। संवाद - फोटो : samvad
पीडीडीयू नगर। जिले में नए वर्ष का स्वागत बुधवार उत्साह के साथ हुआ। कहीं युवा डीजे की धुन पर थिरके तो कहीं बाटी चोखा की दावत हुई। रात 12 बजते ही जश्न में डूबे लोगों ने केक काटा और एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर विस किया। इस मौके पर जगह जगह भव्य आतिशबाजी हुई। गले लगकर एक-दूसरे को नए साल की बधाईयां दीं। साल की विदाई और नए वर्ष के आगाज का जश्न मनाने की तैयारी में लोग सुबह से ही जुट गए थे। शाम होते ही नए साल की खुमारी में डूब गए। बुधवार की सुबह कोहरे में डूबी हुई आई लेकिन दोपहर बाद धूप खिली और मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों का उत्साह एक बार फिर उफान पर आ गया। शाम को गलन रही बावजूद इसके युवाओं के जोश ने ठंड को मात दे दी। युवा आधी रात के वक्त सड़कों पर उतरे। रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी मानस नगर, यूरोपियन कॉलोनी और सेंट्रल कॉलोनी के साथ ही नगर के कैलाशपुरी, गल्लामंडी, चतुर्भुजपुर, काली महाल सहित विभिन्न मुहल्लों में शाम के वक्त नए वर्ष के स्वागत में लोग डूब गए।
विज्ञापन

लोगों ने अलग-अलग रंगों से सड़क पर हैप्पी न्यू इयर, स्वागत 2026 आदि लिखा। आधी रात को युवाओं ने जगह जगह केक काटा और आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया। नगर के रेस्त्रां और होटलों में भी जश्न की व्यवस्था की गई थी। नगर के एक होटल में डीजे पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। देर रात तक युवा थिरकते रहे।
विज्ञापन


श्रीराम सत्संग मंडल ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया
पीडीडीयू नगर। शहर की भक्ति संस्था श्रीराम सत्संग मंडल की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड के सामूहिक पाठ किया गया। नगर पालिका कार्यालय के पीछे भारुका भवन में सुंदर कांड के पाठ के बाद एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी गई। नए वर्ष में सबकी भलाई के लिए कामना की गई। इस मौके पर अनिल कुमार जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, वसंत भारुका, रतन केशरी, अशोक सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed