फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   people took out procession for six lane in Chandauli scuffle with police took place

Chandauli News: सिक्स लेन के लिए 500 लोगों ने निकाला जुलूस, पुलिस से हुई हाथापाई; एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

Tue, 21 Jan 2025 07:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 Jan 2025 07:18 PM IST
सार

चंदौली जिले में सिक्स लेन के लिए 500 लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस से हाथापाई भी हुई। 

विज्ञापन
people took out procession for six lane in Chandauli scuffle with police took place
जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में सिक्स लेन की बजाए नगर में बन रहे फोरलेन से नाराज करीब 500 लोगों ने मंगलवार को स्थानीय गुरुद्वारे से सिक्स लेन चाहिए के नारे के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर जुलूस निकाला। इस बीच काली मंदिर के बाद पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई भी हुई लेकिन जुलूस आगे बढ़ता गया। जुलूस परमार कटरा से पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां भी लोगों ने सिक्स लेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। अंत में एसडीएम आलोक कुमार को मांगों के समर्थन में पत्रक सौंपा।

विज्ञापन


जुलूस का नेतृत्व कर रहे एड. संतोष कुमार पाठक ने कहा कि जनहित में नगर में सिक्स लेन का ही निर्माण होना चाहिए। ऐसा न किए जाने से लोगों को जाम की परेशानियां झेलनी पडेंगी। नगर में जीटी रोड के संकरा होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। 
विज्ञापन


जाम के कारण बच्चे स्कूल व लोग कोर्ट-कचहरी भी समय से नहीं पहुंच पाते हैं। सभासद आरती यादव ने कहा कि स्थानीय रेलवे जंक्शन से ट्रेन पकड़ने पूरे देश से लोग आते हैं। जाम में फंसने से उनकी ट्रेनें अक्सर छूट जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर वीआईपी गेट से स्टेशन जाने का रास्ता है जहां अक्सर जाम लगा रहता है। यहां हमेशा भारी संख्या में पुलिस व यातायात कर्मी जाम छुड़ाने में व्यस्त रहते हैं। सिक्स लेन बनने से प्रशासन भी राहत की सांस लेगा। सोशल एक्टिविस्ट सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि नगर में सिक्स लेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की पर्याप्त जमीन है। 

इस जमीन में सड़क बनाने के साथ सब्जी बेचने वालों, फेरी वालों, मझली मंडी आदि को भी संचालित कराया जा सकता है। कहा कि पर्व व त्यौहारों पर नगर में जीटी रोड जाम में जकड़ जाता है। सिक्स लेन बनने से इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। उनकी मांगे सुनने के बाद एसडीएम ने मामले में जिलाधिकारी से बात कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
 
प्रदर्शनकारियों व पुलिस में हुई हाथापाई
जुलूस निकालने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की हाथापाई भी हुई। पीडब्ललूडी कार्यालय के सामने एड. दुर्गेश पांडेय व अन्य को पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस व उनके बीच हाथापाई होने लगी। अंत में पुलिस से उलझने के बाद प्रदर्शनकारी कार्यालय के अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed