फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People shivered due to cold wave on the first day of the new year

Chandauli News: नए साल के पहले दिन शीतलहरी से कांपते रहे लोग

Thu, 02 Jan 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold wave on the first day of the new year
पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिन के बाद बुधवार को धूप तो निकली लेकिन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण लोग कांपते रहे। नए साल के पहले दिन घरों में दुबके रहे। शाम के बाद तो ठंडी हवाएं कहर बरपाने लगीं। जिले का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को कोल्ड डे घोषित किया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष के पहले दिन बुधवार को कड़ाके की ठंड के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार से मौसम कुछ राहत देगा। तापमान में वृद्धि होगी। जिले का अधिकतम तापमान बुधवार के 18 से बढ़कर 20 और न्यूनतम तापमान आठ से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी चलती रही। आसमान पर छाए बादल सुबह 10 बजे के बाद छंटने लगे। कुछ देर बाद पूरी तरह बादल छंट गए और धूप निकल आई। इसके बावजूद शीतलहर कहर बरपाती रही। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जिले में भी शुरू हो गया है। सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक रजाई में दुबके रहने के साथ जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। इससे जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि बदल रहे मौसम के बीच अब बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed