फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People of Asna village upset due to burning of transformer

ट्रांसफार्मर जलने से असना गांव में तीन दिन से अंधेरा

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People of Asna village upset due to burning of transformer
कंदवा। असना गांव में लगा 63 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला पड़ा है। इससे आधे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते भीषण गर्मी व उमस में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया।
विज्ञापन

असना गांव के उत्तर तरफ लगे 63 केवीए के बिजली के ट्रांसफार्मर से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति होती है। इसकी दो खूटियां करीब 20 दिन पूर्व जल गई थीं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अमड़ा बिजली उपकेंद्र पर दिया, लेकिन विभाग ने ट्रांसफार्मर को बदलना मुनासिब नहीं समझा। तीन दिन पहले यहट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी आने से तेज आवाज के साथ जल गया। इससे शाम ढलते ही आधे गांव में अंधेरा छा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ टोल फ्री नंबर भी शिकायत दर्ज कराया। बावजूद इसके बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत नहीं समझी। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव के संत विलास सिंह, पप्पू सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, बांके सिंह, विनोद सिंह, कुंदन सिंह ने जिलाधिकारी से ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed