फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People have cleared the address of family members: PM

जनता ने परिवारवादियों का पत्ता साफ कर दिया : पीएम

Fri, 04 Mar 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
People have cleared the address of family members: PM
पीडीडीयू नगर/चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने चंदौली के किसानों के हित में काम किया। इसका परिणाम है कि चंदौली का काला चावल चार सौ रुपये किलो बिक रहा है। गुंडागर्दी व भाई-भतीजावाद की राजनीति में गरीब जनता पिसती है। उनका शोषण होता है। भाजपा सरकार का पूरा जोर सुशासन पर है। कहा कि पांच चरणों में जनता ने परिवारवादियों का पत्ता साफ कर दिया है। आप की संख्या देखकर ऐसा लगता है कि आप भी उन्हें साफ कर देंगे। प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित नवीन मंडी के समीप माधोपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे जनसभा स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की। कहा ‘चंदौली के सब लोगन के प्रणाम।’ उन्होंने गरीबों, महिलाओं व किसानों की बात कर उन्हें साधने की कोशिश की। बोले, चंदौली बाबा कीनाराम व लाल बहादुर शास्त्री की धरती है। हमने वोट बैंक की राजनीति के बजाए आपसी भेदभाव मिटाकर सबका साथ सबका विकास को राजनीति के केंद्र में रखा। गरीबों के बैंक खाते में सीधे पैसा भेजने का काम किया। छात्रों के खाते में वजीफा, गैस सब्सिडी व पेंशन का पैसा सीधे पहुंच रहा है। इस बार भी आपका हर वोट सुशासनवादी सरकार की वापसी कराएगा। कहा कि हमने कोरोना काल में किसी को भूखे नहीं सोने दिया। चंदौली के हर नागरिक की हमने चिंता की और उन्हें मुफ्त कोरोना टीका लगवाया। 14 हजार गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा किया। पौने दो लाख गरीब बहू-बेटियों को चूल्हे का धुआं हमें तकलीफ देता था। उन्हें मुफ्त गैस सिलिंडर व चूल्हा दिया। गरीब महिलाओं के इज्जत व सम्मान की फिक्र करते हुए शौचालय बनवाए। चंदौली से एक्सप्रेस वे गुजरेगा। इससे किसानों के फल-सब्जी चंद घंटों में दिल्ली और कोलकाता पहुंच जाएंगे। पिछले काफी दिनों तक सत्ता पर काबिज रहने वालों ने चंदौली को पिछड़ेपन का दाग दिया। भाजपा के शासनकाल में कई उल्लेखनीय काम किए गए। पहले की सरकारें चंदौली के महज दस हजार किसानों का धान खरीदती थीं, योगी सरकार ने पचास हजार किसानों का अनाज खरीदा। यहां के किसानों के खाते में चार सौ करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि भेजी जाती है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादियों को महराजा सुहेलदेव केवल चुनाव में याद आते थे। हमने महाराजा सुहेलदेव को योगदान को जन-जन तक पहुंचाया है। परिवारवादियों व राष्ट्रवादियों में यही अंतर है। वे जनता का अपमान करते हैं, हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पीएम मोदी ने कहा कि वह भी एक गरीब परिवार से हूं, मुझे आपके दुख दर्द का बखूबी अनुभव है। अगर एक गरीब परिवार में किसी को बीमारी हो जाती है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। खासकर हमारी माताओं को अगर कोई परेशानी होती है तो वे उसे सहती हैं पर किसी को बताती नहीं। क्या मैं उन माताओं को उस हालत में छोड़ दूं, बिल्कुल नहीं। आप लोग बड़े से बड़े अस्पताल में इलाज कराइए, पांच लाख रुपये मोदी देगा। परिवारवादियों का लक्ष्य सत्ता भोग का रहा। हमने सेवाभाव के साथ काम किया।
पीडीडीयू नगर। मोदी ने कहा कि इस बार 10 मार्च से ही होली का जश्न शुरू हो जाएगा। पूरा यूपी होली मनाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान से पहले आप लोग घर-घर जाकर लोगों से कहना कि मोदी ने प्रणाम कहा है। शत प्रतिशत मतदान करना।
चंदौली। माधोपुर के समीप बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। कुर्सियां खाली नहीं थी तो लोग पेड़ों पर, सड़क और खेत के मेड़ पर चढ़कर कड़ी धूप में खड़े रहे। कुर्सी के लिए बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। महिलाओं के लिए बनी दीर्घा में बैठने को लेकर शुरू हुए विवाद में हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि उस दौरान प्रधानमंत्री नहीं आए थे।
चंदौली। पीएम की जनसभा के दौरान काड़ी धूप के चलते आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी धूप के चलते लोगों को कई घंटों तक भूखे प्यासे बठे रहना पड़ा। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोग वरिष्ठ नेताओं को कोसते नजर आए।
पीडीडीयू नगर। चंदौली के माधोपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में वाराणसी से नाट्य मंच के कलाकार भी पहुंचे। लोगों ने राम, सीता लक्ष्मण तथा भगवान के शिव के जैसा गेटअप बनाया था। दो कलाकार तो योगी और मोदी की भेषभूषा में नजर आए। लोगों ने कहा कि जनता में योगी और मोदी का विश्वास कायम है। नरेंद्र मोदी के गेटअप में वाराणसी से आए विकास यादव ने कहा कि देश ही नहीं, पूरे विश्व में प्रधानमंत्री के कौशल का डंका बज रहा है। ऐसे में उनके स्वरूप में हम चुनावी सभाओं में जाकर लोगों के विश्वास को बढ़ा रहे हैं। योगी अदित्यनाथ के गेटअप में विपीन चंद्रा ने बताया कि उमेश भाटिया के नेतृत्व में सभी कलाकार भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। भगवान शिव के गेटअप में आए वाराणसी के अरविंद ने बताया कि पीएम ने काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाया और शिव के लिए भव्य मंदिर बनाया। ऐसे पीएम को शिव का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

चंदौली। माधोपुर में आयोजित पीएम की जनसभा में पहुंचे लोग मंच पर लगे पोस्टर को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। क्योंकि पोस्टर पर पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ कई अन्य और सहयोगी दलों के नेताओं की फोटो लगी थी। लेकिन चंदौली के लाल के रूप में ख्याति प्राप्त देश के रक्षामंत्री की फोटो गायब होने पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान रक्षामंत्री की सभाओं और मंचों में क्षत्रिय समाज के लोगों की भीड़ जुटती है। लेकिन पीएम की जनसभा के दौरान रक्षामंत्री का फोटो पोस्टर नहीं लगा था। जबकि पोस्टर पर पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद की फोटो छपी थी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed