फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People have been yearning for water in six villages for a week

Chandauli News: एक हफ्ते से छह गांवों पानी के लिए तरस रहे लोग

Sun, 14 Apr 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
People have been yearning for water in six villages for a week
दुलहीपुर। क्षेत्र के महाबलपुर गांव में पानी की टंकी की मोटर जल जाने के कारण एक हफ्ते से छह गांवों में पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इससे नाराज लोगों ने मुहम्मदपुर में प्रधान वकार खान के दरवाजे पर प्रदर्शन किया। कहा दी कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र के महाबलपुर गांव में स्थापित पानी टंकी से शकुराबाद, मुहम्मदपुर, मलोखर, शिवाला, मवई, लेड़ुवापर आदि गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले पानी टंकी का मोटर जल गया। इससे पानी टंकी पर आधारित 11 सौ घरों में पानी आपूर्ति बंद हो गई। पानी आपूर्ति बंद होने से लोगों को हैंडपंप और कुंओं पर आश्रित होना पड़ रहा है। गर्मी में हैंडपंप भी सूखने लगे हैं। इससे दिक्कत होने लगी है। संपन्न तबके के लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगा लिया है लेकिन अन्य लोगों के सामने दिक्कत हो गई है। मुहम्मदपुर गांव के प्रधान वकार खान ने बताया कि आपूर्ति बंद होने की शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में अख्तर, सेराज खान, कलीम, सोनू (अब्बास), मैनुदीन (हाफीजी), रानू आदि रहे। इस संबंध में जल निगम के जेई कुणाल गौतम ने बताया कि कुछ दिन से मोटर जल गया। मोटर कि मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed