फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   People disappointed due to non-organization of fair on Latifshah

लतीफशाह पर मेला आयोजित न होने से लोग मायूस

Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
People disappointed due to non-organization of fair on Latifshah
चकिया। चकिया के प्रमुख सांस्कृतिक अनुष्ठान के रूप में विख्यात ऐतिहासिक लतीफ शाह मेले पर लगातार दूसरे वर्ष कोरोना महामारी का ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इसके पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तीन वर्षों तक मेला नहीं लगा था। इस वर्ष भी लतीफशाह मेले के आयोजन को लेकर अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है। इससे लोगों में मायूसी है। वहीं चर्चा है कि बाबा लतीफशाह की मजार की जियारत की अनुमति कोरोना गाईड लाइन के तहत दी जा सकती है, लेकिन कजरी महोत्सव एवं बरहुआं, सोनहुल, चकिया तथा सिकन्दरपुर में आयोजित होने वाले विराट कुश्ती दंगल के आयोजन पर ग्रहण लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1793-94 में बाबा की मजार के निर्माण के साथ ही तत्कालीन काशी नरेश महाराज उदित नारायण सिंह ने लतीफशाह मेले के आयोजन की आधारशिला रखी थी। हरतालिका तीज के तीसरे दिन बाबा की मजार पर मेला लगता है। कहा जाता है कि यह देश की पहली मजार है जहाँ हिन्दू तिथि के आधार पर मेला लगता है। इस मेले पर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वर्ष 1939 से 1945 के बीच तीन वर्ष रोक लगाई गयी थी। इसके बाद वर्ष 2020 तथा 2021 में कोरोना महामारी के चलते मेला का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। 110 वर्षो से लतीफशाह मेले के दूसरे दिन चकिया उपजिलाधिकारी आवास परिसर में वट वृक्ष के नीचे आयोजित होने वाला कजरी महोत्सव भी इस वर्ष नहीं आयोजित हो सकेगा। वही मेले के अवसर पर बरहुंआ, सोनहुल, चकिया तथा सिकन्दरपुर के विराट कुश्ती दंगलो की भी अनुमति अब तक प्रशासन द्वारा नही मिली है। उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण मेले को अनुमति देना संभव नहीं है, लेकिन कोरोना गाईड लाईन के तहत मजार पर जियारत की अनुमति दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed