{"_id":"587a7f96015234916c34a71f2ef3146a","slug":"people-cast-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने डाले वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने डाले वोट
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 अलीनगर के सभासद पद के लिए
विज्ञापन
हुए उपचुनाव में मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
हुई।
मतदाताओं नें प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिए। प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में चार बूथ और राममूरत सिंह इंटर कालेज में पांच बूथ बनाए गए थे। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ निर्वाचन अधिकारी चक्रमण करते रहे।
वार्ड नंबर छह के सभासद पद के चुनाव के लिए अलीनगर प्राथमिक विद्यालय में चार बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 25 पर कुल 696 मतों में से 254, बूथ संख्या 26 पर 660 मतों में 141, बूथ संख्या पर 27 में कुल 625 मतों में से 227, बूथ संख्या में 28 में 800 में 427 मत पड़े।
कुल चार बूथों में मिलाकर 2728 मतदाता में 1049 ने मतदान किया। इसी तरह राममूरत इंटर कालेज में पांच बूथ बनाए गए थे। जिसमें बूथ संख्या 29 में 697 में से 129 पड़े, बूथ संख्या 30 में 751 में 350, बूथ संख्या में 31 में 705 में स 356, इसीप्रकार बूथ संख्या 32 में 715 में 333, बूथ संख्या में 33 में 446 मतों में 233 मत पड़े। कुल पांच बूथों में 3614 मत में 1401 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दोनों केंद्रों में कुल 6342 मतदाता थे जिसमें 2450 ने मतदान किया। चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।
उधर चंदौली में नगर निकाय के उपचुनाव के तहत लोकमान्य तिलक नगर के रिक्त पड़े वार्ड सभासद पद के लिए वोट पड़े। उपचुनाव के मद्देनजर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में तीन बूथ बनाए गए थे, जहां पूरे दिन मतदाताओं की चहल पहल दिखी। मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली।
नगर पंचायत के लोकमान्य तिलक नगर के सभासद की मौत के बाद उक्त पद खाली था। शासन के निर्देश पर रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।
उक्त वार्ड ने दो लोग चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार की सुबह सात बजे महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बनाए गए तीन केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह व शाम के वक्त मतदाताओं की भीड़ दिखी, वहीं दोपहर के वक्त एकाध लोग बूथ पर आते-जाते दिखे।
मतदान खत्म होने तक 770 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह रहा। पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी वोट डालने के लिए बूथ तक चलकर आईं।
तीन बूथों पर 12 कर्मचारी व 20 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसमें एक पीठासीन अधिकारी व तीन कर्मचारी शामिल हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त किए गए थे। मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थन पूरे दिन भागमभाग करते हुए नजर आए।